
खरोरा मे अवैध शराब बंद करने आम सभा का आयोजन
खरोरा : नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 5 (मां महामाया मंदिर) वार्ड में आज नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्षा सुनीता अनिल सोनी जी पार्षद शेखर देवांगन,हेमलता नशीने समाज (सेविका) पार्षद वार्ड क्रमांक 6 रश्मि वर्मा रायपुर (ग्रामीण) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वार्ड 5 एवं 6 की समस्त मातृशक्तियों का हम बैठक कर वार्ड में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया साथ ही सभी मातृ शक्तियों से यही आग्रह किया है कि वार्ड में अवैध शराब नहीं बिकना चाहिए जिससे कि समाज पर गलत असर पड़े छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा भी नशा किया जा रहा है और शराब के कारण आए दिन परिवार में विवाद होते रहता है इस स्थिति को देखते हुए जन प्रतिनिधियों ने समस्त वार्ड एवं नगर को नशा मुक्त खरोरा बनाने के लिए आज मां महामाया मंदिर में इकट्ठा हुए हैं ताकि हमारा खरोरा नगर नशा मुक्त हो सके साथ- साथ यदि शराब दुकान को ही बंद कर दिया जाए तों क्षेत्र शराब मुक्त हो सकता है अब ज़ब कदम बढ़े है तों पूरी तरह समस्या को खत्म करने का समय है पुलिस कार्यवाही से इस पर लगाम लगाना सम्भव नहीं है इसके साथ जनता को आगे आना होगा जिससे समस्या जड़ से खत्म हो सके



