छत्तीसगढ़रायपुर

पेट्रोल भरवाते समय बदमाश ने बाइक में लगाई आग: कर्मचारियों की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, CCTV से पहचान कर आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने पेट्रोल भरवाते समय दोपहिया वाहन में आग लगा दी। कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान वहां खड़ा एक अन्य युवक सिगरेट पी रहा था। पंप कर्मचारियों ने उसे दूर हटने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया और पेट्रोल डालते समय वाहन में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थिति गंभीर होते देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। यदि आग फैलती तो आसपास खड़े अन्य वाहन और पूरा पंप चपेट में आ सकता था।

घटना पंप में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button