छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी ठंड खत्म होने के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को दोपहर के बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है। वहीं बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले और रायगढ़ में भी बारिश हुई है। दोपहर बाद यहां तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जबकि वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।

मौसम विभाग का अलर्ट

बारिश और ओलावृष्टि के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कुछ जगहों पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

आज कैसे रहेगा मौसम

दरअसल, दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राजधानी में तापमान तीन डिग्री तक गिर गया। जिसकी वजह से यहां बारिश मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति धीमी रहने और नमी अधिक होने से सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button