छत्तीसगढ़रायपुर

तहसील कार्यालय में वकीलों का हंगामा, वकील ने कर्मचारी से की धक्का-मुक्की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित तहसील कार्यालय में बुधवार को नकल कॉपी को लेकर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। आरोप हैं की एक वकील ने कर्मचारी से जाति पूछी और गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की की ।

जानकारी के अनुसार, कुछ वकील हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रमाणित नकल लेने तहसील कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि तय समय में नकल उपलब्ध नहीं कराई गई और दस्तावेज देने के बदले पैसों की मांग की गई। इसी बात को लेकर वकीलों और कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो बाद में हंगामे में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के दौरान कुछ वकीलों ने कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और एक कर्मचारी से बार-बार उसका नाम और जाति पूछी गई। कर्मचारी को मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

हंगामे के बीच तहसीलदार को भी अपशब्द कहे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, बदसलूकी करने वाले वकीलों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

फिलहाल मामले को लेकर किसी आधिकारिक शिकायत या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button