छत्तीसगढ़सूरजपुर

किताबों की जगह ब्रश थमाया! RTE छात्रों से कराई गई स्कूल की पुताई, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित

सूरजपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवा में पढ़ने वाले छात्रों से पुताई और निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे आरटीई के तहत पढ़ते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

मामला सामने आने के बाद छात्रों के परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और स्कूल प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों से जबरन पुताई, सफाई और निर्माण से जुड़े काम कराए गए, जो न केवल बाल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि आरटीई कानून की भावना के भी खिलाफ है। वायरल वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने छात्र दीवारों पर पेंट करते और श्रम कार्य करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने निजी स्कूलों में आरटीई छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button