आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने मनाया 13वां स्थापना दिवस

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने मनाया 13वां स्थापना दिवस

आरंग : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई आरंग मे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने अपना तेरहवां स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा संगठन की एकता और समर्पण को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों का हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस सेवा कार्य से अस्पताल परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मरीजों की देखभाल के प्रति अपनी जिम्मेदारी को याद करने का दिन भी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार साहू, रुनु दत्ता, संजय चंद्राकर, महामंत्री, थान सिंह चंद्राकर सचिव जितेश्वर देवांगन नीता शर्मा, खिलावन पटेल विष्णु कुमार बंजारे, दयालु भारद्वाज, राकेश चंद्राकर, त्रिवेणी चंद्राकर, मानकी चन्द्राकर, गौरी कर्मकार स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सभी महिला एवं पुरुष साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button