
शराब नीति में कोर्ट द्वारा केजरीवाल और सिसोदिया के बरी करने का आदेश बाबा साहेब के संविधान की जीत
रायपुर। आम आदमी पार्टी के लिए आज बहुत बड़ा दिन साबित हुआ है कि किस तरह पार्टी के बड़े नेताओं को षड्यंत्र करके झूठे केस में फसाया गया था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को तथाकथित शराब घोटाला प्रकरण में CBI कोर्ट द्वारा 27 फरवरी 2026 को बाइज्जत बरी किया गया है। विदित हो कि 21 मार्च 2024 को ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था फिर 26 जून को सीबीआई ने जेल से ही हिरासत में लिया 23 जुलाई 2024 को जेल से बाहर आए थे उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई केस में उन्हें जमानती दी थी। और अब केजरीवाल मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया है।
शराब नीति में बरी होने के बाद केजरीवाल जी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है इन्होंने झूठा केस लगाया और आज साबित हो गया कि केजरीवाल ईमानदार है,मनीष सिसोदिया कट्टा ईमानदार है,आम आदमी पार्टी ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि इस तरह से लोकतंत्र से खिलवाड़ मत कीजिए, देश के संविधान का मजाक मत बनाइए।
आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े विजय झा ने कहा कि यह सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है । सच्चाई, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की जीत है।केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी सहित दर्जनों लोगो पर शराब घोटाले के आरोप से दोषमुक्त हुए। पार्टी को बदनाम कर खत्म करने की साजिश थी। आज हमारे नेताओ को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाते हुए शराब घोटाले के कथित आरोपों से दोष मुक्त किया है। जिस पर
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा बधाइयाँ और खुशियां मनाई जा रही हैं।



