नेशनल/इंटरनेशनल

होली पर जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी है, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है।

गर्मी के बीच बारिश की दस्तक 

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर संभाग में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में भी मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रंग पंचमी पर बरसेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 मार्च तक प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। रंग पंचमी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार भी जताए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो मार्च का महीना मिलाजुला मौसम लेकर आता है। दिन में तेज गर्मी, रात में हल्की ठंड और बीच-बीच में बारिश की स्थिति बनती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button