खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

नीति आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर गणेश शंकर मिश्रा का खरोरा मे भव्य स्वागत

नीति आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर गणेश शंकर मिश्रा का खरोरा मे भव्य स्वागत

खरोरा : छत्तीसगढ़ के नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा । जीएस मिश्रा पहले अटल परिसर में मल्लार्पण किया। उसके पश्चात डीजे एवं बाइक रैली के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

खरोरा गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद सिद्ध शक्तिपीठ महामाया खरोरा में पूजा अर्चना के पश्चात वापस मोहरेगा प्रस्थान किया। मोहरेगा में भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत के बाद मुंरा में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें जनप्रतिनिधि गण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी का सम्मान किया जिसमें सैकड़ो प्रतिनिधि पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सम्मान समारोह में उपस्थित थे। जिसमें जीएस मिश्रा ने सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

हाल ही में राज्य शासन ने की है नियुक्ति

उल्लेखनीय है कि, चार दिन पहले राज्य शासन ने रिटायर्ड आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर योजना, आर्थिक सांख्यिकी विभाग ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया था। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button