छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिदेशक Vishwaranjan का निधन हो गया। उन्होंने बीती रात Patna में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कार्डियक संबंधी गंभीर समस्या होने के बाद पिछले महीने Medanta Hospital Patna में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और बीती रात उनका निधन हो गया।

विश्व रंजन वर्ष 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे जुलाई 2007 से वर्ष 2011 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button