
गौधाम योजना से किसानों और गौवंश को होगा बड़ा लाभ : अरुण साव
रायपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य सरकार की गौधाम योजना से किसानों और गौवंश दोनों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से बेसहारा गौवंश की देखभाल के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि गौधाम योजना के जरिए गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इससे किसानों को अपने पशुधन के रख-रखाव में सहूलियत मिलेगी और खेतों में पशुओं से होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य आवारा और निराश्रित मवेशियों को सुरक्षित आश्रय देना, पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देना और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इसके तहत चरवाहों और गौसेवकों को मासिक मानदेय देने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और पशुधन की बेहतर देखभाल हो सकेगी।



