नेशनल/इंटरनेशनल
निर्वाचन आयोग आज शाम 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की करेगा ऐलान

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग रविवार शाम पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा।
निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।
मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं।



