
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव और भाजपा की तैयारियों को लेकर बयान दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है और देश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में है और सभी राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

वहीं कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के नाते उन्हें विपक्ष का धर्म निभाना पड़ रहा है।



