
मंगलवार को सरोरा में होगा माँ कर्मा जयंती का आयोजन
तिल्दा नेवरा : मंगलवार को ग्राम सरोरा नयापारा में माँ कर्मा जयंती का आयोजन किया जाएगा सुबह 10:00 बजे से कलश यात्रा दोपहर 12:00 बजे पूजा अर्चना 2:00 बजे भोजन प्रसादी की व्यवस्था किया गया है। साथ ही रात्रि कालीन 9:00 बजे से गंगा साहू कृत लोक बयार आरंग की प्रस्तुति होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष मनीराम साहू, संरक्षक पोषण साहू, संतोष साहू, राजू शर्मा, उमेश्वरी साहू, बसंत सिंह ठाकुर, सेवती बेतल साहू, सोनम साहू, रतनी साहू उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी ग्रामीण अध्यक्ष राजू साहू ने दिया।



