छत्तीसगढ़राजनांदगांव

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार को दामाबंजारी के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि ग्राम भुकर्रा निवासी 26 वर्षीय तामेश्वरी साहू, 27 वर्षीय टिकेंद्र निषाद और 23 वर्षीय ललित निषाद एक ही बाइक से महाराष्ट्र के काकोड़ी गए थे। वापस लौटते समय काकोड़ी की ओर जा रही महाराष्ट्र नंबर की तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में तामेश्वरी साहू और टिकेंद्र निषाद के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को छुरिया अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि टिकेंद्र निषाद विवाहित था और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। वहीं तामेश्वरी साहू की अभी शादी नहीं हुई थी और घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी।

अचानक हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना की सूचना मिलते ही छुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं भुकर्रा गांव के दो युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button