छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
ड्राइवर नहीं आया तो प्रिंसिपल बने ड्राइवर, स्कूल वैन हादसे में शिक्षिका समेत 10 बच्चे जख्मी

जांजगीर-चांपा। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को टक्कर मारकर स्कूल वैन के पलट जाने से गाड़ी में सवाल बच्चों के साथ शिक्षिका घायल हो गई. आज सुबह घटित घटना में कई बच्चों की सिर फटे, तो कई बच्चों के हाथ-पैर में चोट आई है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार, वैन में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथुर के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल की शिक्षिका सवार थे. मुड़पार गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जाते समय दुर्घटना घटी, जिसमें वैन में सवार 15 से अधिक बच्चों में से 10 बच्चों को चोट आई है. दुर्घटना में वैन में सवार महिला शिक्षिका को भी चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नहीं आने से वैन को स्कूल के प्रिंसिपल चला रहे थे।



