छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

आपरेशन निश्चय के तहत् अवैध मादक पदार्थ परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

  • आपरेशन निश्चय के तहत् अवैध मादक पदार्थ परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
  • अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे 01 अंतर्राजीय आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे ओवरब्रिज के नीचे तिल्दा में उपरोक्त आरोपी जो अपने कमर में मादक पदार्थ गांजा छिपाकर विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है मौके से फरार होने की युक्तियुक्त अंदेशा पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक सफेद रंग के झोलानुमा थैला के अंदर रखा 02 किलो 267 मादक पदार्थ गांजा जिसे आरोपी के द्वारा बिशेष तरिके से सिलाई करके बनाकर पेट के ऊपर बांधकर ऊपर से पहने हुवे कपड़े से ढका हुवा था जिसकी कीमत 1,13,350/रू को जप्त किया गया जिसे उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया। आरोपी प्रज्वल किसन हुके को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।

तिल्दा पुलिस के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज के द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन निश्चय के तहत् लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा व अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर महोदया श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में आपरेशन ‘‘निश्चय‘‘ कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में सउनि बी0एल0 देवांगन, प्र0आर0 जालम साहू, आर0 महेन्द्र वर्मा, कुलदीपक वर्मा, बलराम वर्मा के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।

नाम पता आरोपी :

प्रज्वल किसन हुके पिता किसन हुके उम्र 22 साल साकिन वर्धा वार्ड क्र0 27 फुलफेल आनंद नगर वर्धा थाना व जिला वर्धा महाराष्ट्र

जप्त सामाग्री- (1) मादक पदार्थ गांजा वजन 02 किलो 267 ग्राम कीमती लगभग 1,13,350/रू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button