
तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम सरोरा संभव स्पंज आयरन के तीसरा यूनिट के लिए जनसुनवाई का अधिसूचना जारी हुआ है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार अगर उद्योग लगाना चाहता है तो कृषि आधारित उद्योग का स्थापना करे। जिससे किसानों का फायदा हो। सरकार लगातार कारखाना खोल रहा है जिससे गांव प्रदूषित हो रहा है। जल संकट गहरा रहा है। निश्चित है एक दिन ऐसा आयेगा अगर लगातार कारखाना लगता रहा तो अनाज सोना से मंहगा हो जायेगा। सुनाई में आया है कि वर्तमान जनप्रतिनिधि के द्वारा एक और नई कारखाना के लिए पंचायत के द्वारा आनापत्ति जारी किया गया है। बिना ग्राम सभा बुलाए, जो नियम विरुद्ध गलत है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान जनप्रतिनिधि से निवेदन किया जाएगा कि विशेष ग्राम सभा बुलाकर वर्तमान जनसुनवाई और नई कारखाना के जारी अनापत्ति को रद्द किया जाय।अगर ऐसा नहीं करता तो पूर्व की तरह आंदोलन किया जाएगा जिसका जवाबदार जन प्रतिनिधि और शासन होगा।



