गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़

भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 पंचायत सचिवों को कर दिया निलंबित

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी CEO ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.19 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध भुगतान के मामले में 8 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पेंड्रा पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 15वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि के उपयोग से जुड़ा है जिसमें संबंधित पंचायत सचिवों ने निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन किए बिना ही विभिन्न वेन्डरों को भुगतान कर दिया।

जांच में पंचायतों के सचिवों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, उनमें तेन्दुमुढ़ा, नेवरी नवापारा, ठाड़पथरा, आमाडोब, पूटा, आमगांव, साल्हेघोरी और हर्राटोला पंचायत शामिल हैं। इन सभी पंचायतों के सचिवों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और पाया गया कि कई मामलों में बिना उचित स्वीकृति और नियमों के विपरीत भुगतान किए गए हैं।

जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया है की किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में अफसरों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। कई अन्य पंचायतों में भी अब वित्तीय लेन-देन की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button