गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 9.28 लाख के गांजे के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.575 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही 2 बाइक भी जब्त पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा गांजा ओड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो मामलों में कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों मामलों में कुल तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में सक्रिय थे और ओड़ीसा से माल लाकर मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे।

पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गरियाबंद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर गिरोह का सतत पर्दाफाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button