
रायपुर। खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप वे हादसे पर कांग्रेस ने जांच टीम गठित की है। कांग्रेस कमेटी ने दो विधायकों के साथ 6 सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी में द्वारिकाधीश यादव को संयोजक बनाया गया है। इसमें सराईकेला की विधायक चातुरीनंद भी शामिलहैं।
कमेटी में पीसीसी के पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर व केशव चंद्राकर भी शामिल हैं।




