छत्तीसगढ़सक्ति

ईंट-पत्थर से हमला कर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

सक्ती। जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

read more: – CG Cri
सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button