छत्तीसगढ़

“गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, जनसमस्याओं से हुए अवगत

खरोरा। क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत सघन जनसंपर्क किया जा रहा है. इसी कड़ी में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. इस अभियान के दौरान वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों जैसे माठ, नवागांव, गनियारी और मुरा में पहुँचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं. सांसद प्रतिनिधि के साथ मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल भी शामिल हैं. इनके अलावा नगर पंचायत के विभिन्न पार्षद और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस टोली का हिस्सा बनकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं.

गांव बस्ती चलो अभियान’ का लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर परखना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है. सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने कहा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके और कोई भी गांव बस्ती विकास की मुख्यधारा से अछूती न रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button