आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के बीच देश में बढ़ती महँगाई से जनता परेशान: अजीत कोसले

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के बीच देश में बढ़ती महँगाई से जनता परेशान: अजीत कोसले

आरंग। आरंग विधानसभा एनएसयुआई अध्यक्ष अजीत कोसले ने देश एवं छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही महँगाई, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि तथा आम जनता की परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

अजीत कोसले ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर देश की जनता महँगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर एवं युवा वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महँगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

अजीत कोसले ने तंज कसते हुए कहा कि “देश की जनता महँगाई से त्रस्त है और सरकार केवल विदेश दौरों एवं बड़े-बड़े प्रचार में व्यस्त दिखाई दे रही है।” उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने तथा महँगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि युवा एवं आम जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button