छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री जाएँगे आज शिर्डी, करेंगे साईं बाबा का दर्शन.. कल का ये है प्लान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को सुबह 10:30 बजे शिर्डी के लिए रवाना होंगे। यहाँ वे साईं बाबा के दर्शन करेंगे। इससे पहले वे संगमनेर कस्बे पहुँचकर एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम को नागपुर के लिए उड़ान भरेंगे। रात में वे नागपुर में ही रुकेंगे। अगली सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्धा के सेवाग्राम पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अगले सप्ताह मुख्यमंत्री का असम प्रवास तय हुआ है। मुख्यमंत्री 18 और 19 जनवरी को असम दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम में पार्टी का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर चुनाव प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button