छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बाजारों को व्यवस्थित करने 24 घंटे तैनात है निगम की टीम

 

बिलासपुर। नगर निगम के अतिक्रमण अमले और बाजार विभाग की टीम पुलिस के साथ शहरवासियों को सुरक्षित रखने 24 घंटे डटी हुई है। दिन में गलत तरीके से लगने वाली दुकानों को बंद कराया जा रहा है। वहीं रात में टीम के सदस्य व्यापार विहार थोक मंडी में शारीरिक दूरी का पालन करा रहे हंै। लाकडाउन व कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर अब तक एक लाख 59 हजार दो सौ स्र्पए जुर्माना वसूल किया गया है।

कोरोना के प्रकोप से बचने लोग अपने घरों में कैद हंै। इससे शहरवासियों को कोई समस्या ना हो और उन्हें सुरक्षित तरीके से सुविधा मिल सके, इसके लिए निगम की टीम बाहर है। पिछले एक महीने में बाजार में व्यापारियों और लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करा रहे हैं।

साथ ही लाकडाउन का पालन करवाने के लिए लोगों को समझाइश देने के साथ ही जरूरत पड़ने पर दुकानों को बंद कराने, सील करने के साथ जुर्माना कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुस्र्वार को भी टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में चोरी-छिपे खुलने वाली दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई की है।

सुबह 6 बजे से निकलता है अमला

रोजाना सुबह छह बजे निगम का अमला कई हिस्सों में बंटकर शहर के अलग-अलग स्थानों के लिए निकल रहे है। वे गैर कानूनी तरीके से लगी दुकानों को हटाने के साथ व्यापारियों को समझाइश देकर मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सुबह से रात तक टीम शहर में भ्रमण कर लाकडाउन का पालन कराने में जुटी रहती है। इस कार्य के लिए निगम के उपायुक्त दिलीप तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा की लोगों और व्यापारियों को समझाइश तथा कार्रवाई करने का उद्देश्य ही सभी को इस महामारी से सुरक्षित रखना है। इस काम के लिए हमारी टीम 24 घंटे मैदान में है। आगे भी टीम काम करती रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button