क्राइमछत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी,आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी छेरकाराम बघेल उम्र 51 वर्ष ने रिपोर्ट लिखाई की उसके लड़के को वर्ष 2016 में कलेक्टर कार्यालय में भृत्य पद पर नौकरी लगाने के नाम पर संतोषदास महंत ने ठगी की।

नौकरी लगाने के नाम पर उससे 5 और 21 जनवरी को कुल 60 हजार रुपए लिए। छेरकाराम बघेल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। जांच में आवेदक छेरकाराम द्वारा अनावेदक संतोष महंत को 60 हजार रूपए देना पाया गया।

संतोष महंत के द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी,धोखाधड़ी करना पाया गया। इस पर पुलिस ने अप क्र. 36/2021 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उप निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर भैरोताल छुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा रवाना किया था।

टीम ने भैरोताल छुराकछार पहुंचकर 14 मई को आरोपी संतोषदास महंत को उसके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और ठगी के पैसे को खर्च करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button