छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अस्पताल से गायब कोरोना पाजिटिव महिला का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

बिलासपुर। निजी अस्पताल से गायब कोरोना पाजिटिव महिला का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत रिसदा निवासी महिला कौशल्यिा बाई को उनके बेटे ने 29 मई को मंगला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की सुबह वे अचानक अस्पताल से गायब हो गईं। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी।

वहीं, महिला के बेटे ने मंगलवार को थाने पहुंचकर गुम इंसान का मामला दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस गुम इंसान का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल से सीसीटीवी के फुटेज लिए हैं। इसमें महिला अकेले ही अस्पताल से बाहर निकलती दिख रही है। इसके बाद पुलिस महिला की तलाश तेज कर दी है।

बेटे से ली है जानकारी

पुलिस ने महिला के बेटे रवि से पूछताछ की है। इसके बाद महिला के रिश्तेदारों से भी इस संबंध में पूछताछ की है। मामले में महिला के रिश्तेदारों ने भी जानकारी से इन्कार किया है। इसके बाद पुलिस ने शहर में उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बेटे ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने अपनी मां के गायब होने की शिकायत करने पर अस्पातल प्रबंधन पर बदसलुकी करने का आरोप लगाया है। हालांकि उसने थाने में केवल अपनी मां के गायब होने की शिकायत की है। इसके आधार पर पुलिस गुम इंसान का मामला दर्ज कर महिला की शहर में तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button