छत्तीसगढ़

बढ़ती बेतहाशा महंगाई की बात पहुंचाने रिंगटोन का संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने विमोचन

रायपुर। महंगाई को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे है उसी बीच राजनीतिक पार्टी में पक्ष विपक्ष पर एक के बाद एक नए नए आंदोलन देखने को मिल रहे है,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने शनिवार को देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई की बात एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने रिंगटोन का विमोचन किया। रिंग टोन को कांग्रेस संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने तैयार किया है। विमोचन के बाद विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता केन्द्र की मोदी सरकार के 7 साल में कहे गए झूठ से लोगों से ध्यान हटाने छत्तीसगढ़ सरकार पर स्वरचित मुद्दे निर्मित कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने अपने निवास में रिंगटोन का विमोचन कर कहा कि अब वह समय आ गया है जब पूरे देशभर में महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने आमजनों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार 7 साल पहले अच्छे दिन आएंगे के नारे के साथ सत्ता में आई थी। पूरे देश में एक माहौल निर्मित किया था कि यूपीए सरकार की वजह से महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, परंन्तु मोदी सरकार ने देश की जनता को 100 गुना महंगाई देकर भ्रष्टाचार की सीमाओं को भी लांघ दिया है। विकास उपाध्याय ने भाजपा के केन्द्रीय नेताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि विजय मालिया से लेकर नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी सभी के साथ इनका अरबों रुपए में शेयर जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी एक रणनीती के तहत भ्रष्टाचार के स्वरूप को बदल कर इन भगौड़ों के माध्यम से अरबों रुपए देश के लोगों को भ्रष्टाचार किया।

विकास ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों को वैक्सीन के मामले में नीचा दिखाने व वैक्सीन की आपूर्ति न हो,अदार पूनावाले को जानबूझ कर विदेश जाने कह दिया। भाजपा जिन मुद्दों पर झूठ बोलकर सत्ता में आई, वही मुद्दे अब उन्हें सत्ता से नहीं बल्कि देश से भी बेदखल करेंगे। मोदी सरकार ने अपने 7 साल के कार्यकाल में हर वर्ग व आयु के लोगों को धोखा दिया है। आज भाजपा के शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी,महामारी चरम पर है। भाजपा के नेता इसके बावजूद मौन स्वीकृति के साथ इसका समर्थन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ढाई साल के अपने कार्यकाल में जनता के अनुरूप कार्य कर प्रदेश को प्रगति प्रदान की है, बावजूद मुद्दाहीन भाजपा के लोग आए दिन अनर्गल बयानबाजी कर हवा में सक्रियता दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button