छत्तीसगढ़

आरंग: भाजपा समोदा मण्डल आई.टी.सेल एवं सोशल मिडिया के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी घोषित

आरंग। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी,प्रदेश महामंत्री(संगठन)श्री पवन साय जी,प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के जी, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक कश्यप के सहमति से सोसल मीडिया के एवं भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण आई टी सेल के संयोजक राजेश साहू के द्वारा मंडल संयोजक एवं कार्यकारणी की घोषणा की गई।

 

जिसमे सोसल मीडिया मंडल संयोजक सोनू साहू(सकरी),सह संयोजक गौरव साहू(कोसरंगी),ट्विटर टोली प्रमुख सुनील पैकरा(समोदा),फेसबुक इंस्टा टोली प्रमुख गौरव साहू (कोसरंगी),व्हाट्सएप टेलीग्राम टोली प्रमुख सुनील साहू (कोसरंगी),वालेंटियर संपर्क प्रभारी मोरध्वज साहू(समोदा),कंटेंट संकलन टोली प्रमुख संतोष साहू(समोदा),शक्ति केंद्र संयोजक तोलेंद्र साहू (देवरतिल्दा) बनाये गए।

तथा आई टी सेल का भी गठन किया गया जिसमें मंडल संयोजक हितेश साहू (चपरीद),सह संयोजक सुरेश राय(मटिया),कार्यकारणी सदस्य राजू साहू (चपरीद) का नियुक्ति को किया गया।
समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी को मंडल भाजपा परिवार की ओर से बधाई एवं सभी के यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की शुभकामना दी हैं,और कहा कि सभी यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी के सोच के अनुरूप मे कार्य करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन पूरी सत्य,निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे।

तथा सोसल मीडिया संयोजक का दायित्व मिलने पर सोनू साहू ने आभार यक्त किया है,और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर और कहा कि मुझे संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपा गया है उसे मैं पूरा करूँगा। और जन सरोकार से जुड़े फैसलों,योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

इस अवसर पर नवीन मार्कण्डेय अनुसूचित जाति प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व विधायक संजय ढिढि, अभिनेष कश्यप भाजपा जिलाध्यक्ष, संचित तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष, राजेश साहू आई टी सेल जिला संयोजक, श्याम नारंग, बिंदु माहेश्वरी, किरण बघेल, किरण ढिढि, मंडल अध्यक्ष लखन साहू ,उपाध्यक्ष ओंकार साहू, महामंत्री भारत राय, चंद्रकांता सोनी, नन्दलाल ओगरे , देवनारायण साहू ,खुलेश साहू भाजयूमो मंडल अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button