छत्तीसगढ़

राजधानी में विशेष निगरानी : खाद, बीज और कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जांच-पड़ताल अभियान जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप कृषि विभाग की ओर से रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सैम्पल ले रहे हैं।

जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। अब तक राज्य में बीज के आठ नमूने और रासायनिक उर्वरक के 16 नमूने अमानक पाए गए हैं।

इनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन 2021 में बीज के अब तक 1203 नमूने लिए गए हैं। इसमें से 927 नमूनों का विश्लेषित किए जा चुके हैं, जबकि 276 नमूनों की जांच जारी है। उक्त नमूनों में 919 नमूने मानक स्तर के और 8 नमूने अमानक पाए गए हंै। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों की ओर से 825 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं।

इसमें से 349 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 476 नमूनों की जांच जारी है। रासायनिक उर्वरकों के विश्लेषित सैम्पल में से 333 मानक स्तर के और16 अमानक पाए गए हैं। अमानक बीज व खाद के विक्रय को विभाग की ओर से प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता को लेकर भी सजग है। अब तक 23 सैम्पल विभिन्न फर्मों से कलेक्ट किए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button