क्राइमछत्तीसगढ़

कांकेर के मार्ग में जमा पानी से परेशान वार्डवासियों ने सड़क का किया नामकरण

कांकेर। शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से लेकर बनने बाद तक शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मुख्य मार्ग से अन्य मार्गो में जाने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसका एक उदाहरण सिनेमा चौक के पास से मांझापारा जाने वाला मार्ग है।

मुख्य मार्ग बनने के बाद वहां स्लोप बनाना चाहिये था लेकिन नही बनने के कारण थोड़ी बारिश के बाद मार्ग डबरा में तब्दील हो जाता है। इसका वार्ड के लोगों ने नामकरण तक कर डाला है कि यह सरकारी तालाब है लेकिन नहाना मना है। इस तरह दीवार पर नारे लिखे गए है। इसके बाद भी नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button