छत्तीसगढ़

वार्ड नं 05 में नाली निर्माण कार्य का आरंग न. प. अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

आरंग। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड नं 05 में 2.20लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने किया।

भूमिपूजन के अवसर पर अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने कहा कि मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी द्वारा आरंग क्षेत्र में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार विकास कार्य किये जा रहे है।

आरंग नगर पालिका क्षेत्र में भी सभी वार्डो में जनता की मांग के अनुरूप कार्य किये जा रहे है।इसके तहत आज वार्ड नं 05 में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष नरसिंह साहू,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा, इंजीनियर पोषण साहू,शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन, पार्षद शंकर जलक्षत्री, राममोहन लोधी,गौरीबाई देवांगन, एल्डरमेन भरत लोधी,राजेश्वरी साहू,उपेंद्र साहू,गणेश बांधे,पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर,जितेंद्र शर्मा,छुल्लु गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button