छत्तीसगढ़

भाजयुमो खरोरा मंडल की प्रथम कार्यसमिति सम्मेलन हुआ सम्पन्न

खरोरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा खरोरा मंडल की प्रथम कार्यसमिति सम्मेलन खरोरा स्थित मंगल भवन मे संपन्न हुयी। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के पूजा अर्चना से की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुवे उपस्थित कार्यकर्ताओं से उक्त योजनाओं के प्रचार एवं लोगों को इन योजनाओं से लाभ दिलाने की बात कही।

वही कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने संगठनात्मक कार्यों मे भाजयुमो की भूमिका की महत्व बताते हुवे कहॉ की युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। आने वाले समय में प्रदेश में चुनाव है और इस चुनावी लड़ाई में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी इसलिए युवा मोर्चा को अभी से इसकी तैय्यारी में लगना होगा।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष संचित तिवारी सहित उपस्थित अन्य अतिथियों व्दारा संगठन के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुवे उक्त बैठक को संबोधित किया गया। भाजयुमो का यह कार्यक्रम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आयुष वर्मा के नेतृत्व मे संपन्न हुआ।

जिसमे मुख्य रूप से पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेश कश्यप सहित ज़िला सह प्रभारी प्रहलाद रजत, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष संचित तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष दिपक बैस, ज़िला मंत्री अरूणा रानी बघेल, रूष्तम भाटी, राजकुमार ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, सुशील जलक्षत्री, फनेन्द्र वर्मा, तुषार भार्गव, संजय जलक्षत्री, मुकुंद मेश्राम, सुनील शर्मा, अविनाश साहू, विकास ठाकुर, दुलेश साहू, घनश्याम चंद्राकर, मुकेश वर्मा, सुबोध सेन, उमेश वर्मा, सुमीत सेन, खिलेश साहू, परस नायक, पुर्णेन्द्र पाध्याय, दिपक धनकर, लोमश देवांगन, डोगेन्द्र वर्मा, सुमित ठाकुर, अश्वनी वर्मा, विमल पाल, संजय देवांगन, लछ्मण त्रिपाठी, शंकर देवांगन, यशवंत वर्मा, शेखर यादव, रामकुमार निसाद, सनी पँवानी, अभिषेक वर्मा, द्रोण हनुमंता, सौरभ वर्मा, रेणुका साहू, दौलत सेन आदी लोगों सहित बड़ी संख्या मे भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button