छत्तीसगढ़

राजधानी में पहले की तरह भव्य रूप से मनाएंगे छठ महापर्व, नई कार्यकारिणी बनाई

रायपुर। सूर्य की उपासना का पर्व कोरोना काल के खत्म होने के बाद एक बार फिर से धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण छठ पर्व को सादगी से मनाया गया था। मगर, इस साल इस त्योहार को भव्य रूप से मनाने के लिए रविवार को बैठक हुई। बैठक में पर्व को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। साल 2021 के लिए सुनील सिंह को आयोजन का संयोजक बनाया गया है।

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट की बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने सुनील सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करके उनके नेतृत्व में पर्व को मनाने पर चर्चा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संयोजक श्री सिंह ने कहा कि छठ पूजा पर्व इस साल आठ नवंबर से शुरू होगा। अब तक जिन ऊंचाइयों को समिति ने छुआ, उसे कायम रखा जाएगा।

बैठक को प्रमोद मिश्रा, रविन्द्र सिंह, अमित सिंह, परमा सिंह, राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, संजय सिंह, अनिल सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह, अजीत उपाध्याय ने भी संबोधित किया। बैठक में समिति के सदस्य रहे स्व.विपिन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में राजपुरोहित रंजीत महाराज, रामकुमार, समन्वयक सत्य प्रकाश सिंह, कन्हैया सिंह, मुकुंद श्रीवास्तव, जयंत सिंह आदि मौजूद रहे।

सूर्य को अर्घ्य देने से नेत्र रोग से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों की कुंडली मे सूर्य नीच का है या शुभ नही हैं, उन्हें इस दिन व्रत करने व सूर्य की पूजा करने से लाभ मिलता है। यदि कुंडली में राहू के साथ सूर्य होनो पर ग्रहण योग बन रहा है, तो भी उसका कुप्रभाव कम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button