क्राइमछत्तीसगढ़

इस जिले में फिर एक खूंखार तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद, देखने पहुँचे ग्रामीण की भीड़

धमतरी। नगरी – वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरा में फिर एक तेंदुआ फस गया। तेंदुए के फसने की जैसे ही खबर आसपास के ग्रामीणों को हुई तो तेंदुए को देखने के लिए भीड़ लग गई। बता दे कि सिहावा इलाके में इन दिनों तेंदुए का भारी आतंक है और इसे लेकर इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल भी है।

आपको बता दें कि बीते 12 अक्टूबर को उड़ीसा के नवरंगपुर ,कुंद ई परिजन के साथ से सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन के लिए आये बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

इस घटना केे बाद ग्रामीणोंं में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला था। साथ ही आक्रोशित लोगों ने सिहावा बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा इलाके में अलग- अलग स्थान पर। चार पिंजरे लगाए गए थे। 22 अक्टूबर को एक पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था। वहीँ आज तड़के सुबह फिर एक तेंदुआ कैद हो गया है।

जैसे ही तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर झलक पाने लोगों की भारी संख्या में भीड़ लग गयी। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। वहीं अबतक के इलाके में तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।

बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि, सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुँची। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button