बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना इलाके में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर पहले अपने प्रेमजाल में फसाया फिर दुष्कर्म किया। जब नाबालिग लड़की को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से शादीशुदा लड़के ने अपने प्रेमजाल में फसाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान राजकिशोर नगर के अटल आवास में रहने वाले अजय कश्यप से हुई थी। युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा था।
इसके बाद नाबालिग को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है, तो बौखलाए युवक ने नाबालिग को बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, फिर थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसके ठिकानों पर दबिश दी, जहां से आरोपी अजय कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।