क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी में नाबालिग बच्ची को भगा ले गया था चाचा, दुष्कर्म करने के बाद भाग निकला, बदहवास हालत में मिली किशोरी

रायपुर। राजधानी सरस्वती नगर थाना इलाके में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि नाबालिग बच्ची चाचा ही निकाला। दुष्कर्मी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग के पड़ोसी ने बताया कि घटना रविवार की है, बच्ची कक्षा 9वीं में पढ़ती है। पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे कहीं ले गया था। वह बक्सा वगैरह बनाने का काम करता है। लड़की उसे चाचा कहती है। लड़की के घरवाले और हम लोग हर तरफ दोनों को खोजते रहे। इसी बीच मंगलवार देर शाम किसी ने लड़की के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास होने की जानकारी दी। घरवाले वहां पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली। घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी लोग सरस्वती नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सरस्वती नगर थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया, यह घर से भागने का मामला है। तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आज लड़का-लड़की दोनों मिल गये हैं। उन्हें थाने लाया गया है। दोनों का बयान लिया जा रहा है। बयान और मेडिकल के आधार पर अगर दुष्कर्म की बात सामने आती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button