छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम में मत पेटियों की गिनती शुरू, चरोदा और रिसाली में कांग्रेस आगे.. उतई उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का कब्ज़ा

रायपुर। भिलाई नगर निगम में मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद मतपेटियों की गिनती शुरू हो गई है। अभी तक डाक मतपत्रों की गिनती जारी थी। शुरूआती रुझान के अनुसार भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के नीरज पाल 260 वोट से आगे, आदित्य सिंह 150 वोट से आगे, मन्नान गफ्फार खान 80 वोट से और भाजपा के रिकेश सेन 60 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम में कांग्रेस आगे चल रही है। भिलाई-चरोदा निगम के 40 वार्डों के 27 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि 11 सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में 2 सीट लगी है। उतई उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने जीत दर्ज की है।

बात करें रिसाली नगर निगम की तो यहां कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है। उतई उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को मात देकर जीत दर्ज कर ली है।

बीरगांव नगर निगम में 19 पर कांग्रेस, 9 पर बीजेपी और 12 पर अन्य आगे है। शिवपुरी चर्चा में 8 कांग्रेस, 5 भाजपा और 2 पर अन्य आगे है। सारंगढ में 11 कांग्रेस और 2 पर भाजपा आगे है। जामुल में 2 पर कांग्रेस और 3 पर बीजेपी आगे है और बैकुंठपुर में 11 पर कांग्रेस और 6 पर बीजेपी आगे चल रही है।

इसके अलावा बस्तर के भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 सीटें को साथ कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। यहां बीजेपी को 5 सीटों में संतुष्ट होना पड़ा है। जबकि भोपालपट्टनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने 15 की 15 सीटें जीतकर भाजपा का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। सुकमा के कोंटा में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। यहां भी चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहा है।

बेमेतरा के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस के कब्जे में 9 सीटें आई है, जबकि 5 भाजपा के पक्ष में है। खैरागढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस पिछड़ते हुए नजर आ रही है। यहां भाजपा ने 10 सीटों में बढ़त बनाई हुई है। 9 पर कांग्रेस आगे चल रही है। सूरजपुर के प्रेमनगर में 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्ज़ा होने जा रहा है। इस प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस मजूबत नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button