इस वीकेंड अपने दोस्तों के साथ देखने जाएं साउथ की ये 4 धमाकेदार मूवी
अगर आपको फिल्में देखना का शौक है तो आपको साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों को जरूर देखना चाहिए। आप अपने वीकेंड प्लान में इन फिल्म लिस्ट को शामिल कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उन साउथ फिल्म की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये फिल्में।
पुष्पा –
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म पुष्पा हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के जंगलो में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसके लिए विरोध करने वाले लोगों के टकराव पर आधारित एक क्राइम एक्शन फिल्म है। इसके साथ ही इस फिल्म में सामंथा रूथ और प्रभु ने स्पेशल सॉन्ग किया है, जो पब्लिक के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। अगर आप अल्लू अर्जुन के फैन हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
वकील साहब –
इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर पवन कल्याण, प्रकाश राज और श्रृति हसन जैसे अन्य कलाकरों ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पल्लवी, दिव्या और ज़रीना हैदराबाद में काम करती हैं और एक दिन ये तीनों लड़कियां ऑफिस से लेट हो जाती हैं और रास्ते में ही इनकी कैब खराब हो जाती है। इसी बीच उन्हें रास्ते में एक अन्य गाड़ी नजर आती है, जिसमें बैठा एक लड़का पल्लवी का पुराना दोस्त होता है। इस गाड़ी में इन तीन लड़कियों के अलावा तीन लड़के भी होते हैं, जिसमें एक लड़का MP का बेटा होता है। यह तीनों लड़के रिजॉर्ट में खाना खाने जा रहे होते हैं।
और ये लड़किया भी इन्ही के साथ रिजॉर्ट में खाना खाने के लिए राजी हो जाती हैं। लेकिन रिजॉर्ट में इन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है औऱ बचाव में यह लड़कियां उस MP के लड़के का सिर फोड़ देती हैं। जिसके बाद उन पर केस हो जाता है। दूसरी तरफ इनका केस सत्य देव लड़ता है, जो एक शराबी व्यक्ति होता है। लेकिन उसके शराबी बनने की कहानी काफी फिल्मी होती है। सत्य देव सभी ताकतवर लोगों से उन लड़कियों के लिए दुश्मनी मोल लेता है और केस लड़ता है। अगर आपको एक्शन और एंटेस ड्रामा पसंद है तो आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए।
लव स्टोरी –
यह फिल्म भी साउथ की सुपरहिट फिल्म में से एक है। अगर आपको नागा चैतन्य और साई पल्लवी पंसद है तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में रेवंत (नागा चैतन्य) एक निचली जाति का लड़का होता है, जिसका यह सपना होता है कि वह हैदराबाद में अपनी एक जुम्बा अकेडमी खोलें। दूसरी ओर, मौनिका (साई पल्लवी) ऊंची जाति की लड़की होती है, जो नौकरी के लिए दर-बदर भटकती है। लेकिन सही नौकरी न मिलने की वजह से वह रेंवत के डांस क्लास में टीचर बन जाती है। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन जाति अलग-अलग होने से लड़के को काफी दिक्कते आती हैं और वह इन्हीं दिक्कतों का सामना कर एक-दूसरे के हो जाते हैं।
जय भीम-
भीम फिल्म की कहानी आदिवासियों पर आधारित है। किस तरह से सदियों से उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और वह हमेशा अपनी पहचान के लिए मोहताज बने रहते हैं। यह फिल्म एक आदिवासी गर्भवती महिला पर है जिसके पति को चोरी के झूठे इलजाम में लॉकअप में बंद करके रखा जाता है। उस गर्भवती महिला के वकील के तौर पर जय भीम केस लड़ता है। यह फिल्म पूरे समाज के लिए एक आईना है। इस फिल्म में अहम रोल में सूर्या, प्रकाश राज और राव रमेश जैसे कलाकरों ने काम किया है। हालांकि, यह फिल्म थिएटर पर नहीं बल्कि एमेजॉन प्राइम पर है।