छत्तीसगढ़

मौसम विभाग : छत्तीसगढ़ में अभी और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, पड़ोसी राज्य में होगी झमाझम बारिश

रायपुर। पिछले कुछ समय से उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। मकर संक्रांति खत्म होने के बाद भी सर्दी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, दिल्ली आदि में घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।

 

मौसम विभाग की माने तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं चंडीगढ़ में भी ठंड बरकरार रहने वाली है। आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज यहां बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।

 

मध्य प्रदेश के भोपाल की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जयपुर का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

 

IMD के अनुसार, लेह का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 12 डिग्री और मैक्सिमम माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा, शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 

राजस्थान में ओलावृष्टि के बाद बढ़ी सर्दी

राजस्थान के भरतपुर में एक तरफ कोरोना का कहर चल रहा है तो वहीं बीते दिनों हुई ओलावृष्टि की वजह से इन दिनों सर्दी का कहर भी जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। कई दिनों से धूप नहीं निकली है। इसके अलावा सर्दी का प्रकोप छाया हुआ है, जिससे न केवल इंसान बल्कि पशु पक्षी भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में विगत दिनों भारी ओलावृष्टि हुई थी, जिसके बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ गया और विगत कई दिनों से बादल छाए हुए हैं और कोहरा छाया रहता है। हालांकि, सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं मगर फिर भी सर्दी ने परेशान कर रखा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में हुई ओलावृष्टि की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई है और धूप नहीं निकलती है, जिससे भारी ठंड की वजह से सभी लोग परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button