क्राइमछत्तीसगढ़

भिलाई-3 थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर पहुंचे दो लोगों ने महिला से की ठगी, सोने के जेवरात लेकर फरार, मामला दर्ज

भिलाई। शहर के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर दो युवकों ने एक महिला को ठगी का शिकार बनाया है। आरोपियों ने महिला के सोने की कंगन और चैन को लेकर भाग निकले हैं। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भिलाई- 3 पुलिस ने बताया कि 25/806 वार्ड 34 काली माता पंडरी रायपुर निवासी सावित्री शर्मा अपने बड़े बेटे जय कुमार शर्मा के घर पदुमनगर भिलाई तीन 4 फरवरी को आई थी। 6 फरवरी सावित्री शर्मा अपने पोते के साथ पदुुम नगर में स्थित शिव मंदिर का दर्शन करने गई। दोपहर 12:30 बजे घर वापस लौटते समय रास्ते में किशोर किराना स्टोर्स के पास गली पर दो युवक बाइक में सवार होकर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button