छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में देर रात होगी ओलावृष्टि… इन-इन इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना
रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बड़ी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। जानकारों का कहना है कि मुंगेली, बिलासपुर और कोरबा जिले में रात 8 से 9 बजे के बीच ओलावृष्टि हो सकती है।
बता दें कि प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार शाम पूर्वानुमान जारी किया है। पुर्वानुमान अनुसार शाम 4 बजे से रात 8.30 बजे तक मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने और तेज हवा की अति संभावना है। विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम उथल-पुथल से गुजर रहा है। मंगलवार शाम बिलासपुर, पेण्ड्रा और सरगुजा के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात दर्ज की गई है। इस सप्ताह रविवार और सोमवार को भी करीब आधा दर्जन जिलों में एक-दो स्थानों पर बरसात हुई।
यहाँ जाने दिल्ली का हाल:-
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम के करवट लेने के आसार हैं। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अगले दिन मौसम खुलेगा व 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की जा सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 फीसदी रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अगले दिन तेज रफ्तार से हवा चलेगी।
अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 12 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:22 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:43 बजे
-दिनभर बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। जगह-जगह बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरु, नागौर, सीकर तथा झुंझुनू जिलों के कुछ भागों में दोपहर के बाद बारिश हो सकती है। जयपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।