छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुए सड़क हादसे पर जताया शोक, दिए ये निर्देश

रायपुर| आज सुबह सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की ख़बर सामने आई हैं। इस सड़क दुर्घटना में एक वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिजनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जनकारी लगने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है और साथ ही साथ सूरजपुर के कलेक्टर को बेहतर इलाज के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

 

कब और कैसे हुई ये घटना?

होली के ठीक दूसरी दिन सूरजपुर बनारस मार्ग में बम्हनी मोड के पास आज तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे की पत्नी, मां और जवान बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्रकार उपेन्द्र दुबे घायल बताएं जा रहे हैं।

 

एक झटके में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई । पारंपरिक पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे थे। घटना छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सरहद पर मधुटिकरा के पास हुई जबकि, कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हादसा तड़के तब हुआ जबकि पत्रकार उपेंद्र दुबे पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। जिस स्वीफ्ट कार में यह परिवार सवार था, वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ मानमती दुबे (70 वर्ष),उपेंद्र दुबे की पत्नी देव रुपी दुबे ( 55 वर्ष ), और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है।

 

शोक में डूबा शहर

सुबह करीब 9 बजे इस दुखद घटना की खबर सूरजपुर पहुंची और जैसे ही सूचना आई वैसे ही पूरा शहर शोक में डूब गया। आग की तरह कुछ ही देर में खबर सूरजपुर में फैल गई। वाहन में सवार सभी लोगों के संबंध में लोग जानने के लिए नजदीकी लोगों से संपर्क करने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button