छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों से सीधे बात करेंगे सीएम भूपेश, “मुख्यमंत्री संवाद” नाम से जिलेवार बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

रायपुर। मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों से अब सीधे व्हाट्सएप के जरिये बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए पुलिस रेंज के जो IG और SP हैं उनको निर्देश जारी कर दिया गया है। उसमे ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को जोड़ने के लिए कहा गया है। अगर ग्रुप बनने की बात करें तो मुख्यमंत्री संवाद जिला पुलिस के नाम से ग्रुप बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ संवाद इसे हैंडल करेगा।

पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। निर्देश के अनुसार इसमें कहा गया है – इन ग्रुप के माध्यम से मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से सीधा संवाद करेंगे। अतः आपके अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री संवाद ग्रुप मे अधिक से अधिक संख्या मे पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को जोड़ने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

इस तरह बनाए जायेंगे ग्रुप:
1. जिला स्तर का ग्रुप छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा “मुख्यमंत्री संवाद जिला पुलिस” के नाम से ग्रुप का लिंक बनाकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के watsapp नंबरों पर भेजा जाएगा एवं उन्हें ग्रुप admin बनाया जाएगा।

2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने जिलों के सभी CSPs/SDOPs/ उप पुलिस अधीक्षकों को उस ग्रुप मे जोड़ेंगे एवं admin बना देंगें।

3. SDOPs अपने थानों के TI /SI/ASI/Constables/आरक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों को जोड़ते जाएंगे।

4. उनको जोड़ने हेतु भेजे गए लिंक का प्रयोग भी किया जाता सकता है ताकि उस लिंक पर क्लिक कर सीधे जुड़ सकें।

5. ग्रुप की मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ संवाद से सभी जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का एक ग्रुप बनाया जाएगा।

6. एक से अधिक ग्रुप की आवश्यकता होने पर राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग ग्रुप मे जानकारी देंगे इस पर छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा तत्काल ग्रुप बनाकर भेज दिया जाएगा एवं सूचित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button