छत्तीसगढ़

इस जिले में डॉक्टर के एक गलत इंजेक्शन ने ली महिला की जान, डॉक्टर फरार…

सूरजपुर। भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव से एक झोलाछाप डॉक्टर का मामला सामने आया है जहां उसके एक गलत इंजेक्शन ने मरीज की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक, बुंदिया गांव निवासी 48 वर्षीय राम केली को मामूली सर्दी बुखार था जिसके बाद वो इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची थी।

डॉक्टर ने महिला को जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गयी। उसके बाद डॉक्टर वहा से चला गया। उसके जान के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत मृतका के परिजनों ने भटगांव पुलिस से की। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीँ पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button