छत्तीसगढ़

Breaking : छत्तीसगढ़ में शिव प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ पर हिन्दू संगठनों का फूटा गुस्सा, NH 30 पर हुआ चक्काजाम…

अंबिकापुर। शहर के बतौली ब्लॉक से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में शिव की प्रतिमा को खंडित कर दिया है। जिसके चलते हिन्दू संगठन के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में लोग NH 30 में चक्काजाम लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीओपी सहित मौके पर पुलिस बल तैनात है।

सीतापुर एसडीओपी चंद्राकांत गवर्नर ने बताया कि घटना गुरुवार रात 11 से शुक्रवार सुबह चार बजे के बीच की है। बतौली थाना क्षेत्र के शांति पारा स्थित शिव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शिव भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया है। भारी संख्या में हिन्दू संगठन लोग नेशनल हाइवे 30 में चक्काजाम लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात हैं, लोगों को शांत करा दिया गया। बतौली थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button