इस जिले में दैहिक शोषण के दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से करते थे दुष्कर्म
गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे. आर. ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर तथा पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक दिशा निर्देशानुसार थाना छुरा से अपहरण के दो मामलों में अपहृता की बरामदगी एवम् आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सउनि निलूराम दीवान, प्रधान आरक्षक 78 तुलाराम साहू, आरक्षक 258 रवाराम ध्रुव को मध्य प्रदेश एवम् उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था।
जिनके द्वारा अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 363 भादवि के आरोपी गोविंद धुर्वे के कब्जे से उसके सकुनत ग्राम बदवार जिला मंडला म0 प्र0 से बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर तथा अपराध क्रमांक 77/2022 धारा 363 भादविके आरोपी मनोज यादव के कब्जे से एस एस ईट भट्ठा छपिया जिला गोंडा उत्तर प्रदेश से बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर सुरक्षार्थ वापस थाना छुरा लाया गया।
दोनो प्रकरणों की पीड़ितों द्वारा दुष्कर्म होना बताने पर दोनो प्रकरणों में पीड़िता एवम आरोपियों का मुलाहिजा कराकर एवम् विधिसम्मत धारा 366, 376(2)(ढ),376(3) भादवि0, 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।