रायपुर

आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

 

 

 

 

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। वह लगातार कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल आज शिमला में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना हैं।

प्रदेश में विधानसभा की 68 में से 17 सीटें अनुसूचित जाति और तीन सीटें अनुसूचित जनजातिके लिए आरक्षित रहेंगी। इस बार के चुनाव में हिमाचल में 55,74,793 कुल मतदाता हैं। इनमें 55,07,261 सामान्य, 67,532 सर्विस वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल पुरुष मतदाता 28,46,201, महिला मतदाता 27,28,555 हैं। 18 प्लस उम्र वाले 43,173 मतदाता, दिव्यांग 56,001, थर्ड जेंडर 37 और 80 प्लस वाले 1.22 लाख मतदाता हैं। सौ से अधिक आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1,184 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button