नेशनल/इंटरनेशनल

खल्लारी माता दर्शन के लिए पहाड़ पर चढ़ी महिला का पैर फिसलने से मौत

बागबाहरा: खल्लारी माता के दर्शन के लिए पति के साथ खल्लारी पहाड़ पर चढ़ी महिला की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पहाड़ पर फोटो खिंचा रही थीं, इसी बीच पैर फिसलने केकारण वह पहाड़ से गिर गई। चोट लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से तत्काल महिला को बागबाहरा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया

जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। खल्लारी पुलिस ने बताया कि चित्रलेखा चक्रधारी अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ खल्लारी माता के दर्शन के लिए गई हुई थी। खल्लारी माता के दर्शन कर माता के दरबार के पीछे पहाड़ों पर फोटो खींचा रही थीं। इस दौरान दुर्घटना घटित हो गई। यह घटना मंगलवार का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button